शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विश्व चैंपियनशिप:मिश्रित ट्रैप टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, भारत ने 13 पदकों के साथ खत्म किया अभियान – Issf World Championships Disappointing Performance By Mixed Trap Team India Concludes Campaign With 13 Medals
खेल

विश्व चैंपियनशिप:मिश्रित ट्रैप टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, भारत ने 13 पदकों के साथ खत्म किया अभियान – Issf World Championships Disappointing Performance By Mixed Trap Team India Concludes Campaign With 13 Medals

November 14, 2026


ISSF World Championships Disappointing performance by mixed trap team India concludes campaign with 13 medals

विवान कपूर
– फोटो : X

विस्तार

भारत की दो मिश्रित ट्रैप टीम का शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसके साथ ही देश का अभियान भी समाप्त हो गया। इस प्रतियोगिता में 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए कोटा स्थान भी दाव पर थे। विवान कपूर और मनीषा कीर की जोड़ी 134 के संयुक्त स्कोर के साथ 21वें स्थान पर रही जबकि जोरावर सिंह संधू और नीरू धांडा की जोड़ी 132 अंकों के साथ 32वें स्थान पर रही। इस स्पर्धा में कुल 48 टीम ने हिस्सा लिया था।

विवान-मनीषा ने किया निराश 

तीन दौर की क्वालिफाइंग प्रतियोगिता में प्रत्येक निशानेबाज को 75 शॉट लगाने थे। इसमें विवान और मनीषा का प्रदर्शन एक-दूसरे से काफी अलग रहा। गुरुवार को पुरुष ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतने के साथ ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले विवान ने 71 अंक बनाए, जबकि मनीषा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह केवल 63 अंक ही हासिल कर सकीं।

भारत की दूसरी जोड़ी भी लय हासिल करने में नाकाम रही। हाल में जापान में आयोजित एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरू धांडा ने 64 अंक हासिल किए जबकि अनुभवी निशानेबाज जोरावर ने 68 अंक बनाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार जोड़ी के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रहे नीरू और जोरावर ने कुल 132 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा में क्वालिफाइंग दौर की शीर्ष चार टीमें पदकों के लिए होने वाले फाइनल में जगह बनाती हैं। भारत ने इस विश्व चैंपियनशिप में कुल 13 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया जिसमें दो स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X