श्रीगंगानगर:कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, व्हाट्सएप कॉल कर मांगे 5-5 करोड़ – Sri Ganganagar Businessman Threatened For Five Crore Extortion

श्रीगंगानगर के व्यापारियों को व्हाट्सएप पर आई धमकी
November 4, 2026

श्रीगंगानगर के व्यापारियों को व्हाट्सएप पर आई धमकी
श्रीगंगानगर शहर में कारोबारियों को गैंगस्टर के नाम पर धमकाकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस बार एक पेट्रोल पंप संचालक और इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कुछ दिन पहले जिला परिषद प्रत्याशी को धमकी देकर 2 करोड़ मांगे गए थे।
विदेशी नंबर से 6 बार किया कॉल
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने पिता के साथ कोतवाली रोड स्थित एक बुक स्टोर का संचालक है। 2 नवंबर की रात 9:13 से 9:27 बजे के बीच विदेशी नंबर से उसके व्हाट्सएप पर 6 बार कॉल आई, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। रात 9:29 बजे इसी नंबर से दोबारा वॉइस कॉल आई। शिकायतकर्ता ने रात करीब 11 बजे इसकी रिकॉर्डिंग सुनी।
कॉल करने वाले ने कारोबारी को उसके व्यवसाय की जानकारी देते हुए नाथांवाली के पास पेट्रोल पंप और गांधी चौक स्थित दुकान का जिक्र किया। आरोपी ने कहा- वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बोल रहा है। उनके आदमियों की कारोबारी पर नजर है और आस-पास मौजूद हैं। अगर उसने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए तो उसके (कारोबारी) के परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
विदेशी नंबरों से आया कॉल
सीओ सिटी आईपीएस नितिन चौधरी ने बताया कि शहर में व्यापारियों को धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीपीएन आदि के उपयोग के कारण ऐसे नंबरों को ट्रैक करना पॉसिबल नहीं है। पुलिस धमकी देने वालों के स्थानीय नेटवर्क को डिटेन करने में जुटी है।
चौधरी ने कहा कि अभी इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। कई बार लोग बड़े गैंगस्टर का नाम लेकर भी धमकियां देते हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आमजन से अपील की कि ऐसी धमकी मिलने पर घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
जनवरी से नवंबर तक धमकियों का सिलसिला
28 जनवरी को श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। मई 2026 में श्रीगंगानगर शहर के एक ज्वेलर को गैंग से जुड़े लोगों की ओर से धमकी देने और रेकी करने का मामला सामने आया था। मई में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया था। 25 अक्टूबर को श्रीगंगानगर में जिला परिषद चुनाव लड़ रहे माकपा प्रत्याशी बेअंत सिंह उर्फ बिट्टू प्रधान को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।
November 8, 2026
घायल अपराधियों को अस्पताल ले जाती पुलिस विस्तार पंजाब सीमा से सटे प्रदेश के श्री गंगानगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए भाग रहे पांच बदमाश धींगतानिया पुल से नीचे गिर गए और घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सादुलशहर के […]
November 8, 2026
राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का स्लीपर नेटवर्क तैयार करने की कथित साजिश का खुलासा किया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर रायसिंहनगर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय युवाओं को जोड़कर सीमावर्ती इलाकों […]
November 8, 2026
पाकिस्तान सीमा से सटे संवेदनशील जिले श्रीगंगानगर में आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस ने आम लोगों के लिए प्रतिबंधित सेना की नई डिजिटल पैटर्न कॉम्बैट यूनिफॉर्म के नकली कपड़े की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त छापेमारी में सेना की कॉम्बैट यूनिफॉर्म से मिलता-जुलता कपड़ा, जूते, फीते, टोपी और सेना से […]
