आज 17 नवंबर को तीन बड़ी भर्तियों में आवेदन का मौका समाप्त हो रहा है। इनमें ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OUSSSC) की पुलिस भर्ती के 7,268 पद, पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के जूनियर इंजीनियर के 262 पद और ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) के डेटा एंट्री ऑपरेटर के 23 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 7,553 रिक्तियों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। हालांकि, तीनों भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें अलग-अलग हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले संबंधित आधिकारिक विज्ञापन जरूर पढ़ें।
सरकारी नौकरी:आज बंद हो रही इन तीन भर्तियों की आवेदन विंडो, कांस्टेबल-जेई और डीईओ समेत 7500 से अधिक पद – Govt Jobs 2026: Psssb Je, Becil Deo And Odisha Police Recruitment Details, Last Date Today For 7500+ Posts
November 17, 2026

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Adobe Stock
ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती
ओयूएसएसएससी ने विज्ञापन संख्या 01-CRE-2026 के तहत कांस्टेबल सिविल के 4,219, कांस्टेबल कम्युनिकेशन के 300, कांस्टेबल OISF के 2,212, फायरफाइटर के 317, फायरफाइटिंग ड्राइवर के 62, ड्राइवर PMT के 154 और ट्रैफिक कांस्टेबल के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। पद के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या संबंधित विषयों में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा है। आयु सीमा भी पद के हिसाब से 18 से 32 वर्ष तक निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 17 नवंबर 2026 और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर रात 10 बजे है। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ousssc.odisha.gov.in पर किया जा सकता है।

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Adobe Stock
पीएसएसएसबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर के कुल 262 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा खोले हैं। इनमें सिविल इंजीनियर के 228, इलेक्ट्रिकल के 32 और मैकेनिकल के 2 पद शामिल हैं। संबंधित पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या उसी विषय में उच्च योग्यता जरूरी है। इसके साथ अभ्यर्थी ने 10वीं में पंजाबी विषय अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा और पास किया हो अथवा निर्धारित समकक्ष पंजाबी भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की हो। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को 18 से 37 वर्ष है। बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से दोबारा शुरू की है और 17 नवंबर 2026 आवेदन तथा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
jobs
– फोटो : Adobestock
बीईसीआईएल एम्स-सीएपीएफआईएमएस भर्ती 2026
बीईसीआईएल ने विज्ञापन संख्या 566 के तहत नई दिल्ली स्थित AIIMS-CAPFIMS, मैदान गढ़ी में तैनाती के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के 23 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकाली है। इसके लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी को कंप्यूटर पैकेज, खासकर विंडोज, वर्ड और एक्सेल की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर, इंटरनेट और ई-मेल का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान तथा अंग्रेजी में कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट से अधिक टाइपिंग गति अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को 26,208 रुपये मासिक समेकित वेतन दिया जाएगा। सामान्य और अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 295 रुपये है, जबकि SC/ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन 17 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक बीईसीआईएल के ऑनलाइन पोर्टल becilregistration.in पर जमा किया जा सकता है।

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Adobe Stock
अभ्यर्थी आवेदन से पहले क्या ध्यान रखें?
तीनों भर्तियों में आवेदन की अंतिम तारीख आज होने के कारण उम्मीदवारों को अंतिम समय तक इंतजार नहीं करना चाहिए। ओडिशा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन रात 10 बजे तक और PSSSB जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा करना जरूरी है। BECIL DEO भर्ती का पोर्टल रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा। आवेदन करने से पहले शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्मतिथि, श्रेणी प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई शर्तों और निर्देशों को जरूर पढ़ें।
