सीजी:आईफोन खरीदने के कुछ देर बाद युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बातचीत के बाद हुआ था परेशान – Young Man Commits Suicide Shortly After Buying Iphone, Upset After Phone Conversation

सांकेतिक तस्वीर
November 15, 2026

सांकेतिक तस्वीर
दुर्ग जिले के भिलाई में आकाशगंगा स्थित हिमालय कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय निहाल सिंह के रूप में हुई है। युवक ने आत्महत्या करने से कुछ ही देर पहले कॉम्प्लेक्स की एक दुकान से किश्तों पर आईफोन खरीदा था। आईफोन खरीदने के तुरंत बाद वह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में स्थित सार्वजनिक शौचालय में गया और वहां खिड़की से गमछा बांधकर फंदे पर लटक गया।
आईफोन खरीदने के बाद आया फोन
जानकारी के अनुसार, निहाल शनिवार को हिमालय कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल दुकान पर पहुंचा था। उसने वहां किश्तों पर आईफोन खरीदने की प्रक्रिया पूरी की। दुकान संचालक ने बताया कि मोबाइल खरीदने की प्रक्रिया पूर्ण होते ही युवक के मोबाइल फोन पर किसी का कॉल आया था। फोन पर वह सोशल मीडिया से संबंधित किसी विषय पर बात कर रहा था। इस बातचीत के बाद वह अचानक काफी परेशान दिखाई देने लगा और तुरंत दुकान से बाहर निकलकर नीचे की तरफ चला गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
थोड़ी ही देर बाद बेसमेंट के सार्वजनिक शौचालय में युवक के फांसी लगाने की जानकारी सामने आई। उसने शौचालय की खिड़की के सहारे गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फोन पर हुई बातचीत और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
November 15, 2026
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल विस्तार छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर कब्जा कर लिया […]
November 14, 2026
दुर्ग जिले में साइबर ठगी की अवैध कमाई को स्थानांतरित करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराधों में प्रयुक्त होने वाले खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जामुल, थाना पद्मनाभपुर और एसीसीयू की संयुक्त […]
November 14, 2026
सेल ने रद्द की पदोन्नति परीक्षा विस्तार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने गैर-कार्यकारी से कार्यकारी (जेएम-2026) कैडर में पदोन्नति के लिए 5 जुलाई को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ियों और धांधली की शिकायतें मिलने के बाद प्रबंधन ने यह […]
