शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू, बीच-बचाव करने आया दूसरा युवक भी घायल – Drunk Man Called Villager Home In Achhimar, Attacked With Knife Over Old Rivalry, Injured Two, Arrested And Ja
कोरबा

सीजी:पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू, बीच-बचाव करने आया दूसरा युवक भी घायल – Drunk Man Called Villager Home In Achhimar, Attacked With Knife Over Old Rivalry, Injured Two, Arrested And Ja

November 14, 2026


Drunk man called villager home in Achhimar, attacked with knife over old rivalry, injured two, arrested and ja

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

कोरबा जिले के  सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के आछीमार गांव में चाकूबाजी की घटना हुई है। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में दो लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आछीमार निवासी जोगीराम मिरी का गांव के कुंदन भट्ट से पुराना विवाद था। जोगीराम ने कुंदन को मोबाइल पर कॉल कर अपने घर के पास बुलाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जोगीराम मिरी शराब के नशे में धुत था। कुंदन के पहुंचते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने कुंदन को जान से मारने की धमकी भी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से कुंदन के पेट पर वार किया। इस हमले में कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीच-बचाव में दूसरा व्यक्ति घायल

इसी दौरान बीच-बचाव करने आए आशीष भट्ट पर भी हमला हुआ। आरोपी ने आशीष पर चाकू से वार किया। इससे आशीष के हाथ की उंगली में चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर जोगीराम मिरी के खिलाफ धारा 109, 296, 351 सहित बीएनएस की अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन नशेड़ी है और उसने पुरानी रंजिश के कारण यह वारदात की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X