शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी न्यूज:बालोद के रिसॉर्ट में लाखों की प्रतिबंधित लकड़ी का जखीरा, वन विभाग की अचानक दबिश – Forest Department Raids Baina Resort In Balod, Where Expensive Banned Wood Is Being Used For High-end Hobbies
बालोद

सीजी न्यूज:बालोद के रिसॉर्ट में लाखों की प्रतिबंधित लकड़ी का जखीरा, वन विभाग की अचानक दबिश – Forest Department Raids Baina Resort In Balod, Where Expensive Banned Wood Is Being Used For High-end Hobbies

November 8, 2026


Forest department raids Baina Resort in Balod, where expensive banned wood is being used for high-end hobbies

वन विभाग की रेड

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत खरखरा जलाशय किनारे स्थित बैना रिसॉर्ट में महंगे शौक के लिए प्रतिबंधित लकड़ियों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। रिसॉर्ट की आड़ में अवैध रूप से लकड़ी की वर्कशॉप संचालित किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम अचानक दबिश दी।

लाखों रुपये की बीजा चिरान और फर्नीचर मिला

दबिश के दौरान वन विभाग की टीम को रिसॉर्ट परिसर में लाखों रुपये मूल्य की बीजा सहित अन्य प्रतिबंधित और मिश्रित प्रजातियों की चिरान लकड़ी मिली। इसके अलावा चौखट, दरवाजे, बेड, पल्ले और निर्माणाधीन फर्नीचर भी मौके पर पाए गए। जांच के दौरान मौजूद रिसॉर्ट संचालक लकड़ियों की खरीद-फरोख्त, भंडारण और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या टीपी (ट्रांजिट पास) प्रस्तुत नहीं कर सका।

पढे़ं: सभी स्कूलों में आज अवकाश, सीएम साय ने कलेक्टर्स को जारी किये ये निर्देश,पढ़ें

सूर्यास्त के कारण पूरी गणना नहीं हो सकी

शाम को सूर्यास्त होने के कारण वन विभाग की टीम लकड़ियों और फर्नीचर की पूरी गणना और नापजोख नहीं कर सकी। जब्ती स्थल की सुरक्षा के लिए मौके पर तत्काल एक वन कर्मचारी को तैनात किया गया।

उड़नदस्ता और राजस्व टीम करेगी संयुक्त जांच

वन विभाग के अनुसार, अब वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता टीम की मौजूदगी में पूरे परिसर में डंप लकड़ी, चिरान और तैयार फर्नीचर की विस्तृत गणना की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त जांच की तैयारी भी की जा रही है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जंगलों से प्रतिबंधित लकड़ी किस रास्ते से रिसॉर्ट तक पहुंची, इसे किससे खरीदा गया और मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। जांच पूरी होने के बाद वन अधिनियम के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X