सीजी में 4 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन:सुबोध सिंह-निहारिका अपर मुख्य सचिव, रोहित यादव-कमलप्रीत प्रमुख सचिव – Chhattisgarh 4 Ias Officers Promotion Subodh Singh-niharika Barik

सांकेतिक तस्वीर
November 20, 2026

सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के चार आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव बनाया है। साथ ही, राज्य प्रशासन ने 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। निर्धारित रिक्तियों के आधार पर राज्य सरकार ने इन चारों अधिकारियों को यह पदोन्नति सौंपी है।
नवीन जिम्मेदारियां और विभाग आवंटन
2002 बैच के अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-15) में प्रोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर तैनात किया गया है।
आदेश के अनुसार डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वे जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इससे, पहले डॉ. रोहित यादव वित्त विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे और उनके पास जनसंपर्क विभाग के सचिव तथा पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार था।
स्कूल शिक्षा विभाग में नई तैनाती
दूसरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। डॉ. कमलप्रीत सिंह इससे पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग में सचिव थे। पदोन्नति के बाद शासन ने उन्हें उसी विभाग में शीर्ष प्रशासनिक पद पर पदस्थ किया है। यह पदोन्नति केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी पत्र के निर्देशों के तहत पूरी की गई है। केंद्रीय विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर के लिए प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति हेतु दो रिक्तियों का निर्धारण किया था।
November 20, 2026
नई दिल्ली में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक कलाओं का भव्य प्रदर्शन करेगा। भारत मंडपम के एम्फी थिएटर-एक में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में प्रदेश के लोक कलाकार सात पारंपरिक नृत्य शैलियों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विविधता और […]
November 20, 2026
नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का आंदोलन स्थगित – फोटो : Amar Ujala Digital विस्तार दो दिन के प्रदर्शन के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। संगठन ने राज्य सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देकर आंदोलन स्थगित स्थगित करने का फैसला लिया है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अनिश्चितकालीन आंदोलन […]
November 20, 2026
रायपुर पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गरीब अथवा संकटग्रस्त परिस्थितियों में गर्भवती हुई महिलाओं को निशुल्क प्रसव और मुफ्त इलाज का लालच देकर उनके बच्चों का सौदा करता था। गिरोह के तार ओडिशा, हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद […]
