शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हेल्थ की बात:साधारण नमक की टेंशन छोड़िए, आ गया ‘हार्ट फ्रेंडली’ नमक; दिल और किडनी दोनों रहेंगी हेल्दी – Swapping Ordinary Table Salt With Potassium-enriched Salt Reduces Risk Of Heart And Kidney Disease
फिटनेस

हेल्थ की बात:साधारण नमक की टेंशन छोड़िए, आ गया ‘हार्ट फ्रेंडली’ नमक; दिल और किडनी दोनों रहेंगी हेल्दी – Swapping Ordinary Table Salt With Potassium-enriched Salt Reduces Risk Of Heart And Kidney Disease

November 5, 2026


Swapping ordinary table salt with Potassium-Enriched Salt Reduces Risk of Heart and Kidney Disease

हार्ट फ्रेंडली नमक
– फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

दुनियाभर में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों को हार्ट हेल्थ को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह दे रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है। इसके साथ भोजन में नमक की मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। ज्यादा नमक यानी सोडियम से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है जिससे हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है। ज्यादा नमक सिर्फ हार्ट ही नहीं किडनी की सेहत के लिए भी मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।

अगर आप भी डाइट में नमक को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपके लिए थोड़ी राहत की खबर है। विशेषज्ञों ने एक हार्ट फ्रेंडली नमक के बारे में जानकारी दी है, जिसे डाइट में शामिल करके हार्ट और किडनी दोनों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ इस एक बदलाव की मदद से दुनियाभर में हर साल करीब 30 लाख लोगों की जान बचाई जा सकती है। ये दिल और किडनी की बीमारियों के एक करोड़ से ज्यादा नए मामलों को भी रोक सकता है।

आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X