25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे टैबलेट:सीएम योगी ने शुरू किया महाअभियान, बोले- आप सबमें बजरंग बली की ताकत है – Cm Yogi Launches Massive Tablet Distribution Campaign 2.5 Million Will Be Given To Youth

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
November 15, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सबसे युवा है और इस पर भी उत्तर प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा मतलब शक्ति। आप सब अभी 15 से 35 वर्ष की उम्र के बीच हैं। आप सबमें बजरंग बली की ताकत है। ये वो दौर है जब असंभव जैसा शब्द आपके शब्दकोश में नहीं है। जब महारानी लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ाई लड़ी थी तब उनकी उम्र केवल 26 साल थी। महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को 26 वर्ष की उम्र में दो बार आजीवन कारावास की सजा हुई थी और जब महाराणा प्रताप ने अकबर से पहली बार युद्ध लड़ा था। उस समय उनकी उम्र मात्र 27 साल की थी। स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर भारत को एक नई पहचान दी।
26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंडल के लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन टैबलेट में इन्फोसिस के सहयोग से 18 हजार से अधिक पाठ्यक्रमों की निशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। योग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप टेक जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई के साथ युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। आगामी 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को टैबलेट का महत्व समझाते हुए कहा कि यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि उनका भविष्य सुरक्षित करने की कुंजी है। इसका इस्तेमाल ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए होना चाहिए। डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़कर देश-दुनिया की जानकारी हासिल करें और अपने कौशल को विकसित करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं की जरूरत और मांग के अनुरूप अपनी नीति में बदलाव करते हुए स्मार्टफोन के स्थान पर टैबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
November 15, 2026
यूपी में फिर बदलेगा मौसम। । विस्तार उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। नए विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 16 से 18 नवंबर के बीच ठंडी पछुआ हवाएं चलने से तापमान में तीन से पांच […]
November 15, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (15 नवंबर) को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। लखनऊ के बसंत कुंज स्थित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर आयोजित होने वाले इस समारोह में पहले दिन 50,000 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए […]
November 14, 2026
राजनीतिक समीकरणों को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के तालमेल पर सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने 181 सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत होने का दावा करते हुए सूची सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंप दी है। कांग्रेस के इस दावे से सपा पसोपेश में है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस […]
