26.11 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹8.90 लाख! ये है देश की बेस्ट सेलिंग 7-सीटर MPV
26 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹8.90 लाख! ये है देश की बेस्ट सेलिंग 7-सीटर MPV
Last Updated:
इंडियन मार्केट में 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बनी हुई है. अक्टूबर 2026 की सेल्स रिपोर्ट में Maruti Ertiga ने एक बार फिर सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. वहीं Mahindra Scorpio दूसरे और Bolero तीसरे नंबर पर रही. खास बात ये है कि इस बार Toyota Fortuner की बिक्री में 36% से ज्यादा की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. देखिए टॉप-10 की पूरी लिस्ट और जानिए किस कार को कितना पसंद किया गया.
Maruti Ertiga: अक्टूबर 2026 में अर्टिगा ने बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल किया है. इस महीने इसकी कुल 20,641 यूनिट बिकीं, जो कि अक्टूबर 2025 में बिकी 20,087 यूनिट के मुकाबले अधिक है. सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 2.8% की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई. किफायती कीमत और बेहतरीन माइलेज के कारण ये 7-सीटर गाड़ी इंडियन फैमिली की पहली पसंद बनी हुई है.
इसकी कीमत ₹8.90 से शुरू होकर ₹13.14 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. ये 7-सीटर MPV सिंपल और प्रैक्टिकल डिजाइन, स्पेसियस डुअल-टोन इंटीरियर, रियर AC वेंट्स, टचस्क्रीन, Android Auto/Apple CarPlay और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल (हायर वेरिएंट्स) के साथ आती है. सेफ्टी में 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP और हिल होल्ड स्टैंडर्ड हैं. 1.5L पेट्रोल स्मार्ट हाइब्रिड इंजन (लगभग 103 bhp) से माइलेज 20.5 kmpl पेट्रोल और 26.1 km/kg CNG मिलता है.
Mahindra Scorpio: अक्टूबर 2026 की सेल्स रिपोर्ट में ये दूसरे पायदान पर रही. कंपनी ने इस महीने स्कॉर्पियो की 19,353 यूनिट सेल की हैं, जबकि अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा 17,880 यूनिट था. सालाना तुलना में इस दमदार एसयूवी की बिक्री में 8.2% की शानदार वृद्धि देखने को मिली. शहरी और ग्रामीण दोनों ही बाजारों में इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Mahindra Bolero: बिक्री के आंकड़ों में महिंद्रा बोलेरो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. अक्टूबर 2026 में इसकी कुल 12,348 यूनिट बेची गईं, जो पिछले साल अक्टूबर 2025 की 14,343 यूनिट की तुलना में कम है. इस प्रकार बोलेरो की सालाना बिक्री में 13.9% की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद, मजबूती और भरोसे के दम पर ये ग्रामीण इलाकों में अब भी काफी पॉपुलर है.
Mahindra XUV7XO: इसने अक्टूबर 2026 में चौथा स्थान हासिल करते हुए स्टेबल परफॉरमेंस किया. इस महीने इसकी 10,254 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर 2025 में इसकी 10,139 यूनिट बिकी थीं. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 1.1% की मामूली बढ़त देखी गई. अपने मॉडर्न फीचर्स और प्रीमियम लुक की वजह से ये गाड़ी ग्राहकों को लगातार आकर्षित कर रही है.
Toyota Innova/Hycross: इनोवा और हाइक्रॉस की संयुक्त बिक्री अक्टूबर 2026 में पांचवें स्थान पर रही. इस महीने इन दोनों मॉडल्स की कुल 9,441 यूनिट बिकीं, जो अक्टूबर 2025 में बिकी 11,089 यूनिट के मुकाबले कम हैं. सालाना आधार पर इनकी बिक्री में 14.9% की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, आरामदायक सफर और भरोसेमंद इंजन के कारण इस सेगमेंट में इसका दबदबा कायम है.
Kia Carens + Clavis: कैरेंस और क्लैविस की संयुक्त बिक्री ने अक्टूबर 2026 में छठा स्थान प्राप्त किया. इस दौरान इनकी कुल 6,918 यूनिट बेची गईं, जबकि अक्टूबर 2025 में ये संख्या 8,779 यूनिट थी. सालाना तुलना में इनकी बिक्री में 21.2% की बड़ी गिरावट आई है. कंपटीटिव मार्केट के बावजूद, अपने आकर्षक डिजाइन और फीचर्स के चलते ये मॉडल ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाए हुए है.
Mahindra 9S: इसने अक्टूबर 2026 की टेबल में सातवां स्थान हासिल किया. इस महीने कंपनी ने इसकी कुल 4,865 यूनिट की बिक्री दर्ज की है. बाजार में एक नए विकल्प के रूप में उभरी इस गाड़ी ने शुरुआती दौर में ही ग्राहकों का अच्छा ध्यान खींचा है.
Toyota Fortuner: प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट की दिग्गज टोयोटा फॉर्च्यूनर अक्टूबर 2026 में आठवें स्थान पर रही. इस महीने इसकी 3,976 यूनिट बिकी हैं, जो अक्टूबर 2025 की 2,920 यूनिट के मुकाबले काफी अधिक है. सालाना आधार पर फॉर्च्यूनर की बिक्री में 36.2% की जबरदस्त उछाल देखने को मिली है.
Maruti XL6: अक्तूबर में इस प्रीमियम एमपीवी की कुल 3,785 यूनिट बेची गईं, जबकि अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा 3,611 यूनिट था. सालाना तुलना में XL6 की बिक्री में 4.8% की पॉजिटिव हुई है. नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बिकने वाली ये गाड़ी अपने स्टाइलिश लुक और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है.
Toyota Rumion: पिछले महीने इसकी कुल 2,784 यूनिट की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2025 में बिकी 3,075 यूनिट की तुलना में कम है. सालाना आधार पर रुमियन की बिक्री में 9.5% की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद, बजट 7-सीटर कार चाहने वाले ग्राहकों के लिए ये एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है.
