सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
3 साल की बच्ची ने कैंसर को दी मात, अस्पताल में बजाई जीत की घंटी, डॉक्टरों की आंखें भी हुईं नम, भावुक वीडियो!
वायरल

3 साल की बच्ची ने कैंसर को दी मात, अस्पताल में बजाई जीत की घंटी, डॉक्टरों की आंखें भी हुईं नम, भावुक वीडियो!

November 16, 2026


Last Updated:

अमेरिका के टेक्सास में 3 साल की बच्ची ने कैंसर के खिलाफ लंबी लड़ाई जीतकर अस्पताल में सेलिब्रेटरी बेल बजाई. इस खास मौके पर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया. बच्ची की हिम्मत और खुशी का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

3 साल की बच्ची ने कैंसर को दी मात, डॉक्टरों की आंखें भी हुईं नमZoom

Viral Video : कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियां किसी महंगे तोहफे या बड़ी कामयाबी में नहीं, बल्कि एक छोटी-सी मुस्कान और उम्मीद की आवाज में छिपी होती हैं. अमेरिका के टेक्सास से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रहा है. इसमें महज तीन साल की एक बच्ची कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अस्पताल में जीत की घंटी बजाती नजर आ रही है. बच्ची की इस छोटी-सी खुशी के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है, जिसे देखकर वहां मौजूद डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों की आंखें भी नम हो गईं.

अस्पताल में तालियों के साथ हुआ नन्ही बच्ची का स्वागत

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अस्पताल के कमरे से बाहर निकलती है. उसके स्वागत के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की पूरी टीम पहले से ही वहां मौजूद रहती है. जैसे ही बच्ची बाहर आती है, सभी लोग जोरदार तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाते हैं.

इसके बाद बच्ची धीरे-धीरे उस जगह की ओर बढ़ती है, जहां कैंसर के इलाज का अहम पड़ाव पूरा करने वाले मरीज सेलिब्रेटरी बेल बजाते हैं. बच्ची के छोटे-छोटे कदमों के साथ वहां मौजूद लोगों का उत्साह भी बढ़ता जाता है. आखिरकार वह घंटी बजाती है और पूरा अस्पताल तालियों से गूंज उठता है. यह नजारा किसी के लिए भी भावुक कर देने वाला है.

कीमोथेरेपी और सर्जरी के बाद मिली बड़ी कामयाबी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची का इलाज अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित एक अस्पताल में चल रहा था. कैंसर से जंग के दौरान उसे कीमोथेरेपी के कई कठिन दौर से गुजरना पड़ा. इतना ही नहीं, बीमारी के इलाज के लिए उसकी सर्जरी भी की गई. महज तीन साल की उम्र में इतनी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना किसी चुनौती से कम नहीं था. इस पूरे सफर में बच्ची के परिवार को भी कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा होगा. हालांकि, इलाज के बाद बच्ची ने कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई में अहम सफलता हासिल की. अस्पताल में घंटी बजाने का यह पल उसी लंबे संघर्ष के बाद मिली खुशी और राहत को बयां करता है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X