शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू-कश्मीर:नमाज के दौरान मस्जिद पर पथराव, अनंतनाग में चार लोग हिरासत में, पुलिस की अफवाहों से बचने की अपील – Four Detained For Pelting Stones At Mosque In Anantnag Srinagar
श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर:नमाज के दौरान मस्जिद पर पथराव, अनंतनाग में चार लोग हिरासत में, पुलिस की अफवाहों से बचने की अपील – Four Detained For Pelting Stones At Mosque In Anantnag Srinagar

November 2, 2026


Four detained for pelting stones at mosque in Anantnag Srinagar

जम्मू-कश्मीर पुलिस
– फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मस्जिद पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार शाम शेरबाग इलाके के पहरू में हुई, जब कुछ लोग मस्जिद के अंदर नमाज अदा कर रहे थे।

घर को इबादतगाह में बदलकर वहां नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कुछ ने ईशा की नमाज के समय पथराव कर दिया जिससे मस्जिद को मामूली नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X