दरअसल, संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनकी बेटी पैपराजी की तरफ अश्लील इशारे करती नजर आ रही है। इस वीडियो को लेकर चर्चा के बीच अनुराधा ने अपना बयान जारी किया है।
एक खालीपन रह गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता
अनुराधा ने अपने बयान में लिखा, ‘हमारी जिंदगी का एक हिस्सा हमेशा के लिए खो गया है। इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती और न ही इस खालीपन को कोई भर सकता है। इस मुश्किल समय में हमारा साथ देने, प्यार जताने और हिम्मत देने के लिए मैं अपने परिवार, दोस्तों, संजय के फैंस और मीडिया के सभी साथियों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।
संजय की एक हादसे में गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी थी, जो उनके निधन की वजह बनी। संजय अपने परिवार और बच्चों से बेहद प्यार करते थे।’