शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:जनता महाविद्यालय में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया सम्मानित – Outstanding Students Felicitated At Janta Mahavidyalaya
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:जनता महाविद्यालय में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया सम्मानित – Outstanding Students Felicitated At Janta Mahavidyalaya

November 2, 2026


Outstanding students felicitated at Janta Mahavidyalaya

विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व प्रबंधन समिति। 
– फोटो : 1

चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में वर्ष के श्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुरेश जांगिड़ ने बताया कि समारोह में पिछले चार शैक्षणिक सत्रों के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव राधेश्याम ऐरन, उपप्रधान अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रत्येक वर्ष के श्रेष्ठ विद्यार्थी को 3100 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।

इस अवसर पर सत्र 2022-23 में राहुल एवं जगवंती, सत्र 2023-24 में साक्षी, सत्र 2024-25 में मोहिनी और सत्र 2025-26 में नीतीश को श्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. समीना, डॉ. नीरज गर्ग, डॉ. सुशील सैनी, डॉ. रोशन लाल एवं डॉ. प्रीति गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।

प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस तरह के सम्मान से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X