Meerut News:रंजिश में घर पर हमला, तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज – Attack And Vandalism At A House Due To A Grudge; Fir Registered
माछरा। किठौर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में रंजिश के कारण एक घर पर हमला कर तोड़फोड़ की गई। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित रविंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे राजू अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। उन्होंने शोर-शराबा करते हुए घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। मौके पर मौजूद दो अन्य लोगों ने घर की साइड वाली दीवार भी क्षतिग्रस्त कर दी। रविंद्र और उनके परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
