शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:दिवाली पर सुरक्षा बढ़ी, अतिरिक्त राइडर्स और दुर्गा शक्ति की टीमें तैनात – Security Stepped Up For Diwali; Additional Riders And ‘durga Shakti’ Teams Deployed
रेवाड़ी

Rewari News:दिवाली पर सुरक्षा बढ़ी, अतिरिक्त राइडर्स और दुर्गा शक्ति की टीमें तैनात – Security Stepped Up For Diwali; Additional Riders And ‘durga Shakti’ Teams Deployed

November 3, 2026


रेवाड़ी। दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अतिरिक्त राइडर्स और दुर्गा शक्ति की टीमें तैनात की गई हैं। चौक, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एएसपी ने बताया कि 15 दिनों के दौरान करीब 1000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख बाजारों में दुर्गा शक्ति की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को भी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि छेड़छाड़ और छीना-झपटी जैसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। त्योहारी सीजन में पुलिस ने डायल 112 की गाड़ियों के साथ थानों की अतिरिक्त टीमों और राइडर्स को भी सक्रिय किया है।

ये टीमें विशेष रूप से रात के समय गश्त करेंगी। वहीं मुख्य बाजारों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में फुट पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी स्वयं फील्ड में रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

एडिशनल एसपी दीपिका अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें या नजदीकी थाने को अवगत कराएं।

बाजारों में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

त्योहार के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति से बचने के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट व्यवस्था भी बनाई है। इसके साथ ही पटाखों की बिक्री और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एनजीटी तथा प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X