प्रत्याशी के नाम पर नहीं, पार्टी की जीत के लिए काम करें कार्यकर्ता :राणा – Workers Should Work For The Party’s Victory, Not In The Name Of The Candidate: Rana
नई टिहरी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सते सिंह राणा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन की स्थिति और चुनाव तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, चुनाव रणनीति तैयार करने और आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सते सिंह राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने की जरूरत है। पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगा, सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ उसे विजयी बनाने के लिए काम करें।
बैठक में विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत मौजूद रहे।
