Rahul Gandhi In Balaghat:बैगा बच्चों के परिजनों से बात कर रहे राहुल गांधी; बोले- लोकसभा में उठेगा मुद्दा – Ahul Gandhi Balaghat Visit Live Updates: Jagla Village Adivasi Children Death Politics Mp News In Hindi
04:28 PM, 01-Oct-2026
हमारी सरकार आएगी तो हम इनकी मदद करेंगे
विपक्ष की तरफ से, कांग्रेस पार्टी की ओर से कहना चाहता हूं कि आप अपना काम कीजिए। शिक्षा दीजिए, अस्पताल दीजिए, इनका जो हक वो दीजिए। हमने तो उनसे कहा है कि जैसे ही हमारे सरकार आएगी, हम इनकी मदद करेंगे। हम बिल लाएंगे। हम इनकी शिक्षा में विश्वास करते हैं। हम इन्हें वनवासी नहीं कहते हैं। हम इन्हें आदिवासी कहते हैं। शिक्षा मिलना चाहिए, स्वास्थ्य सेवा मिलना चाहिए, इन्हें इनका हक मिलना चाहिए। लोकसभा में मामला उठाऊंगा। सिर्फ इनका नहीं, पूरे देश के आदिवासियों का मुद्दा उठाऊंगा।
04:13 PM, 01-Oct-2026
बालाघाट मामले में सरकार फेल

बालाघाट में आदिवासी परिवारों से बात करते राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बीमारी और कुपोषण के कारण मौतें हुई हैं। इसका समय पर इलाज न मिलना सरकार का फेलियर है। सरकार ने कोई सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि आधे से ज्यादा लोगों को मुआवजा तक नहीं दिया गया। राहुल ने कहा कि मैंने देखा कि गांव में स्कूल-अस्पताल और सुविधाएं नहीं हैं। आदिवासी परिवारों की जमीन का मुद्दा है, लेकिन उन्हें मुआवजा तक नहीं मिला। उन्होंने सरकार से अपनी जिम्मेदारी पूरी करने और कम से कम परिवारों को जमीन का पट्टा देने की मांग की।
राहुल गांधी बोले- आदिवासी इलाकों में अस्पताल और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं। बच्चों की मौत के बाद भी कई आदिवासी परिवारों को मुआवजा नहीं मिला। राहुल ने महिलाओं से बात करते हुए कहा कि एक योजना का पैसा मिलने पर लाड़ली बहना योजना की राशि काटना गलत, पात्र होने पर दोनों योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
03:55 PM, 01-Oct-2026
मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे
मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर रहे राहुल गांधी ने इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि बीमारी के मामले में सरकार फेल हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाएगा। राहुल ने आदिवासी महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलने पर भी सवाल खड़े किए।
03:27 PM, 01-Oct-2026
राहुल गांधी परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं
राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट के बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचे हैं। वे उन बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों के बीच बैठकर बात कर रहे हैं, जिनकी बीमारी के चलते मौत हुई है। कार्यक्रम स्थल पर करीब डेढ़ हजार लोग मौजूद हैं
03:06 PM, 01-Oct-2026
राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही पर उठे सवाल
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की सुरक्षा को लेकर बालाघाट पुलिस और प्रशासन की लापरवाही बेहद गंभीर है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और स्पष्ट सूचना के बावजूद यदि सरकारी तंत्र अनभिज्ञता जताता है, तो यह प्रशासनिक विफलता को उजागर करता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष की… pic.twitter.com/wgnpEdJB1g
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 1, 2026
02:55 PM, 01-Oct-2026
राहुल गांधी के इंतजार में ग्रामीण

02:53 PM, 01-Oct-2026
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रेस कांफ्रेंस
मासूम बच्चों को जान से मारने वाली मप्र की भाजपा एक ऐसे पाप की भागीदार है, जिसे भगवान भी माफ नहीं कर सकते!
📍बालाघाट pic.twitter.com/vtFI7dNSUb
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 1, 2026
02:48 PM, 01-Oct-2026
राहुल गांधी बालाघाट पहुंचे
राहुल गांधी ने गुरुवार को बालाघाट के बिरसा ब्लॉक में माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से 15 मिनट मुलाकात की। उनसे मिड डे मील के बारे में जाना। इसके बाद वे जगला गांव के लिए रवाना हो गए।
02:37 PM, 01-Oct-2026
राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट बालाघाट दौरा कार्यक्रम
- सुबह 10 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी।
- सुबह 11:45 बजे: गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे राहुल गांधी।
- दोपहर 12 बजे: गोंदिया से सड़क मार्ग से बालाघाट के जगला गांव के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 2:15 बजे: जगला गांव पहुंचेंगे राहुल गांधी।
- दोपहर 2:15 बजे से: कुपोषण और मलेरिया के कारण जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
- दोपहर 3 बजे: मीडिया को संबोधित करेंगे राहुल गांधी।
- दोपहर 3:10 बजे: जगला गांव से गोंदिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
- शाम 5:44 बजे: गोंदिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी।
- जगला गांव में करीब 45 मिनट रुकेंगे राहुल गांधी।
02:30 PM, 01-Oct-2026
राहुल गांधी ने बालाघाट आने से पहले एक्स पर लिखा
मैं आज बालाघाट आ रहा हूं। उन आदिवासी परिवारों से मिलने, जिन्होंने बीमारी और BJP सरकार की उपेक्षा के कारण अपने मासूम बच्चों को खोया है। उनके साथ वक्त बिताकर उन्हें बताना चाहता हूं कि इस दुख में वो अकेले नहीं हैं – मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था। परियोजना के कारण आज उनके गांव डूब रहे हैं, मगर सरकार से उन्हें न पुनर्वास मिला न मुआवज़ा – मिला है तो प्रताड़ना, सरकारी दमन और हिंसा। इंदौर में ‘छात्रों की गूँज’ के दौरान भी आदिवासी छात्रों ने बताया – स्कूल नहीं हैं, कॉलेज बदहाल हैं, हॉस्टल और खाना नर्क जैसा, परीक्षाओं में धांधली और उनके आरक्षण के अधिकार से खिलवाड़ हो रहा है। मध्यप्रदेश के आदिवासियों की ये तकलीफें BJP-RSS की उस सोच का हिस्सा हैं जो उन्हें भारत के पहले मालिक नहीं, वनवासी मानती है। जल, जंगल, जमीन के साथ शिक्षा, रोजगार और सम्मान भी छीन लेना चाहती है और अहंकार में वो कुछ सुनना नहीं चाहती। आदिवासी भाई-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि मैं आपके साथ हर संघर्ष में खड़ा हूं – आपकी आवाज़ बुलंद करना मेरी ज़िम्मेदारी है और मैं इस बहरी सरकार को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा।
