शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:नाले के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप – Allegations Of Ignoring Standards In The Construction Of The Drain

November 3, 2026


Allegations of ignoring standards in the construction of the drain

छिबरामऊ। विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत वटेला में लाखों रुपये के नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप है। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर विरोध जताते हुए जांच की मांग की है। सज्जन सिंह समेत ग्रामीणों का आरोप है कि नाले में दोयम दर्जे की ईंटें और घटिया सीमेंट लग रहा है। ईंटों की जुड़ाई में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने मौके पर जांच कर मानकों की अनदेखी मिलने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X