शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:साइकिल रेस में बबीता और डिस्कस थ्रो में कविता ने मारी बाजी – Babita Emerged Victorious In The Cycling Race, And Kavita In The Discus Throw
कैथल

Kaithal News:साइकिल रेस में बबीता और डिस्कस थ्रो में कविता ने मारी बाजी – Babita Emerged Victorious In The Cycling Race, And Kavita In The Discus Throw

November 3, 2026

गुहला-चीका। ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 350 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में छह अलग-अलग स्पर्धाएं करवाई गईं। साइकिल रेस में बबीता और डिस्कस थ्रो में कविता ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना और खंड गुहला की महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से महिलाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है। प्रतियोगिता में आयु के अनुसार दो वर्ग बनाए गए। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग में 300 मीटर, 400 मीटर दौड़ और पांच किलोमीटर साइकिल रेस करवाई गई। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना और सीडीपीओ गुरजीत कौर ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक खेमलता राजराणा व अन्य मौजूद रहीं।

इन खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान

100 मीटर दौड़ में संदीप प्रथम, पूजा द्वितीय और सुमन तृतीय रही। 300 मीटर दौड़ में काजल ने पहला, अमन देवी ने दूसरा और गुरपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में माफी प्रथम, कोमल द्वितीय और तमन्ना तृतीय रही। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में बबीता ने प्रथम, सुखप्रीत ने द्वितीय और रमनदीप कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार डिस्कस थ्रो में कविता प्रथम, पिंकी द्वितीय और सीमा तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर में विमला ने पहला, कमलेश ने दूसरा और सतविंदर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेता महिलाओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अधिकारी। विज्ञप्ति

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X