शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:व्यवसायी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली; दुकान से घर के रास्ते में बनाया निशाना; मचा हड़कंप – Khagaria-father-son-shot-by-two-unidentified-criminals-sdo-road-plai-gali
मुंगेर

बिहार:व्यवसायी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली; दुकान से घर के रास्ते में बनाया निशाना; मचा हड़कंप – Khagaria-father-son-shot-by-two-unidentified-criminals-sdo-road-plai-gali

November 3, 2026


khagaria-father-son-shot-by-two-unidentified-criminals-sdo-road-plai-gali

इलाज के लिए बेगूसराय किया गया रेफर

विस्तार

खगड़िया के एसडीओ रोड स्थित प्लाई गली रोड में दो अज्ञात अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। घायलों की पहचान सज्जन खेतान (60 वर्ष) और उनके पुत्र कन्हैया खेतान (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

व्यवसायी संदीप केडिया ने बताया कि अपराधी पहले से घात लगाए तैयार थे। अपराधियों ने व्यवसायी पिता-पुत्र पर गोलियां चलाईं। दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान रास्ते में अंधेरा होने पर बाइक सवार अपराधियों ने सज्जन खेतान को निशाना बनाया। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके बेटे कन्हैया खेतान को भी गोली लगी, हालांकि उनके साथ मौजूद स्टाफ गोलीबारी में बच गया। पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाश रही है। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी आसपास है या नहीं, यह देखा जा रहा है। नगर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़िए- मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की जीत तय, दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

स्थानीय लोगों ने ही दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद अस्पताल में व्यवसायियों की भीड़ पहुंच गई। सज्जन खेतान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेगूसराय रेफर कर दिया। कुछ देर बाद कन्हैया खेतान को भी बेगूसराय कर दिया गया। इस बीच खगड़िया सांसद राजेश वर्मा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल पिता-पुत्र का हाल जाना। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X