शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:मकान बेचने पहुंची महिला की चाय पीने से मौत, दो की हालत बिगड़ी – A Woman Who Had Come To Sell Her House Died After Drinking Tea, Two Others Were In Critical Condition
बिजनौर

Bijnor News:मकान बेचने पहुंची महिला की चाय पीने से मौत, दो की हालत बिगड़ी – A Woman Who Had Come To Sell Her House Died After Drinking Tea, Two Others Were In Critical Condition

November 4, 2026


A woman who had come to sell her house died after drinking tea, two others were in critical condition.

नहटौर में चाय पीने से मरने वाली महिला जायदा का फाइल फोटो।
– फोटो : 1

नहटौर। मोहल्ला सराय रजब अली में जायदा की (54) मंगलवार को चाय पीने के बाद हालत बिगड़ी और मौत हो गई जबकि उसके भाई और भाई के ससुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहल्ला निवासी जायदा (54) पत्नी स्व. साबिर अपने भाई आबिद पुत्र बाबू अंसारी के साथ गाजियाबाद के लोनी में रह रही थी। उसका बेटा नासिर नहटौर के मोहल्ला सराय रजब अली में स्थित मकान में रहता है। जायदा ने अपना मकान मोहल्ले के ही आसिफ को बेचने का सौदा तय किया था। मंगलवार को जायदा अपने भाई आबिद और उसके ससुर अशफाक पुत्र मो. अख्तर के साथ मकान पर पहुंची थी ताकि बैनामा की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

महिला के बेटे नासिर ने बताया कि घर पहुंचने पर तीनों ने सुस्ती आने की बात कही। इस पर वह पड़ोस की दुकान से चाय ले आया। चाय पीने के कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ गई। नासिर ने इसकी सूचना आसिफ को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जायदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि आबिद (38) और अशफाक (60) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर चिकित्सकों ने जहर की वजह से मौत होने की आशंका जाहिर की है। अस्पताल में भर्ती आबिद ने बताया कि उनकी बहन पहले से ही बीमार रहती थी, जिसका इलाज भी कराया जा रहा था। आबिद ने बताया कि बहन पर कोई ऊपरी साया था, वह शरीर नीला पड़ने के साथ ही बेहोश हो जाया करती थी।

पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X