Palwal News:जाम में फंसी जिंदगी, तमाशबीन बना रास्ता – Life Trapped In A Traffic Jam; The Road Becomes A Mere Spectator

जाम में फसी एंबुलेंस
November 4, 2026

जाम में फसी एंबुलेंस
20 मिनट तक जाम में फंसी रहीं एंबुलेंस और स्कूल बस
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण लगने वाला जाम अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। सोमवार को मुख्य मार्ग पर लगे जाम में मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक फंसी रही। इस दौरान एंबुलेंस लगातार हूटर बजाती रही, लेकिन उसे आगे निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल सका। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि एंबुलेंस को भीड़ के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ा। वहीं, एक स्कूल बस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस एक निजी अस्पताल से मरीज को लेकर जा रही थी। इसी दौरान पिनगवां कस्बे के मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारों के बीच एंबुलेंस फंस गई। हूटर बजने के बावजूद वाहन चालकों को रास्ता देने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे में सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। ग्रामीण रफीक खान, हिदायत खान, खुर्शीद अहमद, ऋषि पंडित और ओमप्रकाश ने बताया कि मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम अब आम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है।
कोट
कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों और लोगों को समझाया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ लोग बार-बार सड़क पर अतिक्रमण कर लेते हैं। लोगों से अपील है कि वे सड़क पर सामान न रखें। – ललीता तंवर, सरपंच, पिनगवां
November 13, 2026
आर्मी जवान बनकर सस्ते में गाड़ी व सामान दिलाने का झांसा करते थे ठगी संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना नूंह पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी फेसबुक आईडी, सिम कार्ड और बैंक खातों का […]
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला पुल के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने वाहन की टक्कर से घायल बस चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 29 अक्तूबर की शाम हुआ था। पीड़ित बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, […]
November 13, 2026
32 दिन से आंदोलन की आग में तप रहा मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, वक्फ बोर्ड बेपरवाह आज जामिया और एएमयू के विद्यार्थी भी आंदोलन में कूदेंगे 15 राज्यों के 744 विद्यार्थियों के भविष्य पर मंडराया संकट संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। हरियाणा वक्फ बोर्ड के मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ विद्यार्थियों का आक्रोश अब […]
