शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजगढ़ गोलीकांड:दिल में 4 और फेफड़ों में 15 छर्रे, 48 घंटे बाद सामने आई चौंकाने वाली बात; क्या खुलासा हुआ? – Rajgarh Shooting Case 4 Pellets In Heart 15 In Lungs Shocking Revelation After 48 Hours Crime News In Hindi
राजगढ़

राजगढ़ गोलीकांड:दिल में 4 और फेफड़ों में 15 छर्रे, 48 घंटे बाद सामने आई चौंकाने वाली बात; क्या खुलासा हुआ? – Rajgarh Shooting Case 4 Pellets In Heart 15 In Lungs Shocking Revelation After 48 Hours Crime News In Hindi

November 4, 2026


rajgarh shooting case 4 pellets in heart 15 in lungs shocking revelation after 48 hours Crime news in hindi

सांकेतिक

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के इकलेरा में रविवार दोपहर हुई फायरिंग में मारे गए दीपक महोबे के शव का घटना के करीब 48 घंटे बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कराया गया। इसके बाद सर्जन और एक अन्य चिकित्सक ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।

जांच के दौरान मृतक के हृदय से चार और फेफड़ों से करीब 15 छर्रे निकाले गए। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बंदूक के छर्रों से लगी चोटों के निशान मिले। चिकित्सकों के अनुसार, पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस के माध्यम से परिजनों को सौंपी जाएगी।

पढे़ं: ‘स्कूल में नशे में सोते मिले शिक्षक’: बच्चे बोले- बेउहर के खेत में जाकर शराब पीते हैं सरजी; वीडियो हुआ वायरल

अस्पताल में मौजूद रहे अधिकारी

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से ही राजगढ़ और शाजापुर जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सिविल अस्पताल में मौजूद रहे। हालांकि, परिजनों के देर से पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम सुबह करीब 11 बजे शुरू हो सका।

परिजनों और भीम आर्मी ने 12 घंटे दिया धरना

दीपक महोबे की मौत के बाद उनके परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह आठ बजे से सिविल अस्पताल के बाहर धरना दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी, आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई और मामले में अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की।

दो अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने का आश्वासन

करीब 12 घंटे तक चला धरना सोमवार रात करीब आठ बजे खत्म हुआ। मृतक के भाई बाबूलाल महोबे ने बताया कि पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और मामले में दो अन्य लोगों के नाम जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X