शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:पहले दिन डॉक्टर-पर्चे की कतार, फिर जांच की बारी, तीसरे दिन रिपोर्ट – The First Day Is For The Queue To Get A Doctor S Prescription, Then Comes The Turn For Medical Tests, And On The Third Day The Reports Arrive

November 4, 2026


सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों को उपचार और जांच के लिए तीन दिन आना पड़ रहा है। पहले दिन पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने में बीत जाता है, जबकि दूसरा दिन जांच होती है और तीसरे दिन जांच रिपोर्ट मिलती है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज परामर्श के लिए आते हैं। सबसे ज्यादा ओपीडी फिजिशियन की होती है। इन दिनों मौसम भी बदल रहा है। इसलिए सुबह से ओपीडी में मरीजों की कतार लग जाती है। मरीजों को सबसे पहले एक रुपये देकर ओपीडी का पर्चा बनवाना पड़ता है। पर्चा बनवाने से पहले आभा आईडी बनाई जाती है। इसके लिए मोबाइल फोन या आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके बाद ही मरीज ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श लेता है।

बीमारी को देखकर डॉक्टर जांच लिखते हैं। जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगती है। एक दिन में करीब 300 से 400 जांच होती है। यही वजह है कि एक मरीज को इलाज से लेकर जांच रिपोर्ट लेने तक तीन दिन लगते हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का इलाज शुरू होता है। उधर, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश ने बताया कि जांच रिपोर्ट दूसरे दिन मिलती है। हमारी कोशिश रहती है कि जिस दिन डॉक्टर को दिखाया गया, उसी दिन मरीज की जांच और रिपोर्ट दी जा सके। मरीजों के इलाज कराना प्राथमिकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X