‘CJP एक माइंडसेट’, News18 राइजिंग भारत विपक्ष पर खूब बरसे CM फडणवीस, बोले- आरजकता इनका काम
News18 इंडिया के राइजिंग भारत समिट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की अर्थव्यवस्था और विकास का रोडमैप साझा किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को देश की पहली ग्लोबल ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य 2015 में तय किया गया था. तब से राज्य ने विकास की लंबी यात्रा तय की है और अब महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 660 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है. फडणवीस ने भरोसा जताया कि राज्य में विकास की मौजूदा रफ्तार बनी रही तो महाराष्ट्र 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसी के साथ उन्होंने CJP और कांग्रस सहित विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये हाथ में संविधान लेकर आरजकता फैलाते हैं.
CJP और विपक्ष पर हमला बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने देश के लिए सबसे बड़ा खतरा अराजकता को बताया था. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हाथ में संविधान तो रखते हैं लेकिन उसके सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं. फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस हो या लेफ्ट या फिर CJP, इन सभी की सोच अराजकता वाली है. उनके मुताबिक ये दल संविधान हाथ में लेकर संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इनके व्यवहार से लोगों का संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा कमजोर हो रहा है.
