Bhadohi News:लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ, कुंभकरण और अहिरावण वध का हुआ मंचन – The Episodes Of ‘lakshman Shakti’, And The Slaying Of Meghnath, Kumbhakarna, And Ahiravan Were Enacted

अमीर पट्टी की रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
November 4, 2026

अमीर पट्टी की रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
औराई। अमीर पट्टी स्थित मारुति धाम हनुमान मंदिर परिसर में श्री स्वामी रामानंद मारुति नंदन रामलीला समिति की तरफ से आयोजित रामलीला के 11वें दिन लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ, कुंभकरण, अहिरावण वध का मंचन किया गया। इसके बाद राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन देख लोग भाव-विभोर रहे। अंगद के समझाने के बाद भी रावण नहीं समझ सका और अपने पूरे परिवार का विनाश करता चला गया।
राम की सेना लंका में पहुंचकर कोहराम मचाती है। जहां रावण अपने बलशाली पुत्र मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है। वहां वह लक्ष्मण को ब्रह्म शक्ति बाण मार कर मूर्छित कर देता है। लक्ष्मण के गिरते ही राम दल में हाहाकार मच गया। सुषेन वैद्य के उपचार के बाद लक्ष्मण की मूर्छा खत्म हो जाती है। इसके बाद पुनः रावण कुंभकरण को युद्ध के लिए भेजता है। जहां प्रभु श्रीराम कुंभकरण का का वध कर देते हैं।
क्रोधित रावण दोबारा मेघनाद को रणभूमि में भेजता है। मेघनाद भी लक्ष्मण के आगे टिक नहीं पाता और वह भी मारा जाता है। पूरे परिवार का विनाश करने के बाद इकलौता बचा पातालपुरी में बैठे अहिरावण को रावण ने बुलाकर युद्ध के लिए भेजा। वह मायावी युद्ध करता है, जहां राम- लक्ष्मण को अपने यहां उठा ले जाता है। राम-लक्ष्मण को न देख राम की सेना व्याकुल हो उठती है। जहां विभीषण हनुमान को मायावी अहिरावण के बारे में बताते हैं। इसके बाद हनुमान जी पातालपुरी पहुंचकर अहिरावण का वध करते हुए राम-लक्ष्मण को वहां से लेकर लंका आ जाते हैं।
सबका विनाश करने के बाद रावण स्वयं युद्ध के लिए जाता है। राम-रावण का घनघोर युद्ध होता है। अंत में प्रभु श्रीराम रावण का वध करते हैं। रावण का वधन होते ही परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
November 13, 2026
जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। त्योहार के चलते इस बार पूर्व की अपेक्षा फरियादियों की संख्या कम रही। तीनों तहसीलों में कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 92 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध […]
November 13, 2026
हिना की फाइल फोटो। – फोटो : संवाद विस्तार गोपीगंज कोतवाली के गिराई के पास बुधवार को एक ऐसी घटना हुई। जिसने सबको मर्माहत कर दिया। सड़क पार कर रही बेटी को बचाने में मां ने अपनी जान गंवा दी। 32 वर्षीय चुड़िहारी मोहाल निवासी हिना ने सड़क पर दौड़ी बेटी को बचाने में अपनी […]
November 13, 2026
-ट्रायल में पूर्वांचल समेत कई राज्यों के 175 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा संवाद न्यूज एजेंसी भदोही। भदोही प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-5 के लिए बुधवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल 175 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें भदोही के साथ जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, […]
