Mobile Cashback Fraud: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर बैंकिंग और खरीदारी तक, कई जरूरी काम मोबाइल के जरिए ही किए जाते हैं।
इसी वजह से लोग समय-समय पर नए फीचर्स और बेहतर तकनीक वाला स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन नया मोबाइल खरीदने की खुशी में की गई एक छोटी सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। यही नहीं, इससे आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर साइबर ठग नया मोबाइल खरीदने के बाद आपको कैसे ठग सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
क्या है मोबाइल कैशबैक स्कैम?
- इस तरह की ठगी में जालसाज नए मोबाइल खरीदने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं
- ठग फोन करके दावा करते हैं कि आपने जो स्मार्टफोन खरीदा है, उस पर आपको कैशबैक मिलने वाला है
- इसके लिए वे आपसे एक प्रक्रिया पूरी करने को कहते हैं जिसमें कैशबैक पाने के लिए आपको अपने नए मोबाइल का फीडबैक देने के लिए कहा जाता है
कैशबैक के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें?
- अनजान कॉल पर भरोसा न करें
- अगर नया मोबाइल खरीदने के बाद कोई व्यक्ति फोन करके कैशबैक का लालच देता है, तो ऐसे कॉल पर विश्वास करने से बचें
- अगर आपको कोई मैसेज भेजकर किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के लिए कहता है, तो उस पर क्लिक करं से बचें
- खासकर तब, जब लिंक के जरिए कैशबैक या फीडबैक देने का दावा किया जा रहा हो
- सबसे पहले कंपनी से ये पता करें कि जो कैशबैक ऑफर आपको आया है वो सही भी है या नहीं
- आप अपने मोबाइल की कंपनी के आधिकारिक कस्टमर केयर पर कॉल करके कैशबैक की बात का पता लगा सकते हैं
- किसी भी अनजाने नंबर से आए कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें और न ही अपनी कोई भी गोपनीय बैंकिंग जानकारी शेयर न करें
नोट:- जान लें कि आमतौर पर अगर कौशबैक मिलना होता है, तो वो आपको स्टोर पर मोबाइल खरीदते समय ही या ऑनलाइन मोबाइल खरीदते समय ही तुरंत मिल जाता है।