जबलपुर:एमपी-एमएलए के खिलाफ दर्ज प्रकरण में अभियोजन वापसी के अधिकारी हाईकोर्ट के पास, संज्ञान याचिका की सुनवाई – The High Court Holds The Power To Withdraw Prosecution In Cases Registered Against Mps And Mlas

एमपी हाईकोर्ट
November 4, 2026

एमपी हाईकोर्ट
एमपी एमएलए कोर्ट में लंबित आपराधिक प्रकरण में अभियोजन वापसी की शक्ति हाईकोर्ट के पास है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अल्पेश वाई कोगजे तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने संज्ञान याचिका की सुनवाई करते हुए अहम आदेश जारी किए। युगलपीठ ने अभियोजन वापसी के लिए दायर आवेदन पर सुनवाई 16 नवंबर को निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें- जबलपुर में दो सड़क हादसे: पुलिस आरक्षक समेत दो की मौत; हाईवा में 20 मीटर तक घिसटता रहा बाइक सवार
गौरतलब है कि न्यायालय में पूर्व व वर्तमान सांसद-विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। सर्वोच्च न्यायालय ने देश के सभी हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करते हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित प्रकरण की निगरानी रखने के आदेश जारी किए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार की तरफ से एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में लंबित प्रकरणों में 21 प्रकरणों में अभियोजन वापसी की स्वीकृति के आवेदन किए गए थे। इसमें से चार प्रकरणों में गुण-दोष के आधार पर फैसला पारित कर दिया गया है। वर्तमान में सिर्फ 17 लंबित आवेदनों में सुनवाई होना लंबित है।
याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान अभियोजन वापसी की स्वीकृति प्रदान करने की शक्ति का मामला युगलपीठ के समक्ष उठाया गया। संबंधित पक्षकारों ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था कि धारा 321 के तहत अभियोजन वापस लेने की अनुमति देने का कार्य हाई कोर्ट द्वारा किया जायेगा या पहले ट्रायल कोर्ट को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। युगलपीठ ने इस मुद्दे पर 4 नवंबर को निर्धारित की थी। याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान शासन की तरफ से पैरवी के लिए उपस्थित हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता बीडी सिंह ने युगलपीठ को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिसंबर 2025 में जारी दिशा-निर्देषों का हवाला देते हुए कहा गया कि अभियोजन वापसी के आवेदन का परीक्षण करने का अधिकार हाईकोर्ट के पास है। युगलपीठ ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए उक्त आदेश जारी किए हैं।
November 13, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीमा कंपनियों की कमजोर कानूनी पैरवी और अदालतों में बेबुनियाद याचिकाएं दायर करने की प्रवृत्ति पर कड़ा ऐतराज जताया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे योग्य और सक्षम अधिवक्ताओं को नियुक्त करना चाहिए जो न्यायालय में गवाहों से उचित जिरह कर सकें और निष्पक्ष […]
November 13, 2026
मप्र हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सूचना आयोग में रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों और हजारों लंबित मामलों को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि आयोग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नई नियुक्तियां पूरी […]
November 12, 2026
जबलपुर हाईकोर्ट विस्तार सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन सरकारी राजकोष से दिया जाता है, तो उनकी सेवानिवृत्ति आयु के निर्धारण में भी सरकारी कर्मचारियों के समान सिद्धांत लागू […]
