शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एएमयू-वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव:वोटिंग शुरू, शाम को होगी मतगणना, देर रात तक आएंगे नतीजे – Amu Students Union Voting
अलीगढ़

एएमयू-वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव:वोटिंग शुरू, शाम को होगी मतगणना, देर रात तक आएंगे नतीजे – Amu Students Union Voting

November 5, 2026


AMU Students Union Voting

एएमयू का बाबे सयैद द्वार
– फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) और वीमेंस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम सात बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। देर रात तक नतीजे आ पाएंगे। एएमयू में 20742 और वीमेंस कॉलेज में 4080 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।। बुधवार देर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतपेटिकाएं भेजी गईं।

हर मतदान केंद्र पर पांच-पांच मत पेटिकाएं हैं, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट और एएमयू कोर्ट सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए मत डाले जा रहे हैं। एक मतपेटिका में एक हजार तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरी मतपेटिका रखी जाएगी। 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यूनियन हॉल से मतदान केंद्रों तक यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में मतपेटिकाएं वाहनों से भेजी गईं। वहीं, वीमेंस कॉलेज में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वोट डालने के लिए तीन पहचान पत्र मान्य

मतदान के लिए तीन दस्तावेजों को वैध पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। छात्र अपना वैध यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड, वर्तमान सत्र का रजिस्ट्रेशन कार्ड या नए प्रवेश लेने वाले छात्र वर्तमान सत्र का एडमिशन कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे। मतदान केंद्र की अंतिम मतदाता सूची में नाम दर्ज होने और निर्धारित पहचान पत्र प्रस्तुत करने वाले छात्रों को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें केवल अपना वोट डालने के समय ही प्रवेश मिल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X