शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirmour News:दिवाली से पहले नाहन के बाजार में छाया सन्नाटा, कारोबारियों को ग्राहकों का इंतजार – Dewali Bazaar Nahan
सिरमौर

Sirmour News:दिवाली से पहले नाहन के बाजार में छाया सन्नाटा, कारोबारियों को ग्राहकों का इंतजार – Dewali Bazaar Nahan

November 5, 2026

सचित्र-

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। दिवाली में महज चार दिन शेष हैं, लेकिन नाहन के मुख्य बाजार से रौनक गायब है। त्योहारों में जहां कभी पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी, वहीं इस बार दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। दुकानों में सजा दिवाली का सामान खरीदारों की राह देख रहा है। कारोबारियों के मुताबिक ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ है। ऐसे में अब उनकी उम्मीदें धनतेरस पर टिकी हैं, हालांकि एक दिन की भीड़ से पूरे सीजन की मंदी की भरपाई मुश्किल है।

—-बाक्स

ऑनलाइन खरीदारी से स्थानीय कारोबार को झटका

फोटो फ्रेमिंग कारोबारी सुनील गर्ग ने बताया कि इस बार बाजार में ग्राहकों की आमद बेहद कम है। पहले दिवाली पर इतनी भीड़ होती थी कि लोगों को आने-जाने तक का रास्ता नहीं मिलता था, लेकिन अब बाजार आसानी से खाली नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के चलते ग्राहक स्थानीय दुकानों के बजाय ऑनलाइन या दूसरे बाजारों से सामान खरीद रहे हैं।

—–

धनतेरस की भीड़ से भी भरपाई मुश्किल

ज्वैलर्स प्रवीण वर्मा ने कहा कि अभी तक बाजार में ग्राहकों की आमद बेहद कम है। उन्हें धनतेरस पर खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन एक दिन की भीड़ से कारोबार को कितना फायदा होगा, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि आभूषण खरीदने में प्रत्येक ग्राहक को एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है, ऐसे में एक दिन में सीमित ग्राहकों को ही सेवाएं दी जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील की।

————–

स्थानीय ग्राहकों के बाजार पहुंचने का इंतजार

सजावटी सामान के कारोबारी प्रबल अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल स्थानीय ग्राहक दिवाली और धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों से ग्राहक पहुंच रहे हैं, लेकिन स्थानीय ग्राहकों की आमद अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। संभव है कि कुछ लोग दाम कम होने की उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हों। आने वाले दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

——————

सोने-चांदी की खरीदारी के लिए धनतेरस का इंतजार

ज्वैलर्स संजीव वर्मा ने बताया कि फिलहाल बाजार में सामान्य कारोबार हो रहा है। सोने और चांदी की खरीदारी के लिए अधिकतर ग्राहक धनतेरस का इंतजार करते हैं। ऐसे में सराफा कारोबार की वास्तविक स्थिति का आकलन धनतेरस के दिन ही हो सकेगा। उन्हें उम्मीद है कि उस दिन ग्राहकों की आमद बढ़ेगी।——————

दिवाली पर्व नजदीक होने के बाद भी सूना पड़ा गुन्नुघाट बाजार। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X