शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:दिवाली से पहले शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाए गए – Illegal Hoardings In The City Were Removed Ahead Of Diwali
रेवाड़ी

Rewari News:दिवाली से पहले शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाए गए – Illegal Hoardings In The City Were Removed Ahead Of Diwali

November 5, 2026


रेवाड़ी। दिवाली से पहले शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने शहर की प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और विज्ञापन बोर्ड हटाए।

शहर में विभिन्न स्थानों पर निजी संस्थानों, दुकानदारों और अन्य लोगों की ओर से प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाए गए थे। इनमें से कई होर्डिंग बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए थे। ऐसे विज्ञापन बोर्ड न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित करते हैं, बल्कि कई बार वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं।

दिवाली के मद्देनजर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित रखने के लिए कार्रवाई की गई।

नगर परिषद की इस कार्रवाई से शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों को अतिक्रमण तथा अनधिकृत विज्ञापनों से मुक्त रखने में मदद मिलेगी। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों को भी नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया है।

नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी कर सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

अवैध होर्डिंग हटाते कर्मचारी। स्रोत : विभाग

अवैध होर्डिंग हटाते कर्मचारी। स्रोत : विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X