शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गुणवत्ता में गड़बड़ी का मामला:कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति, मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार – Main Accused Arrested In Substandard Fertilizer Supply Case In Korea; Accused Sent To Jail On
अंबिकापुर

गुणवत्ता में गड़बड़ी का मामला:कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति, मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार – Main Accused Arrested In Substandard Fertilizer Supply Case In Korea; Accused Sent To Jail On

November 5, 2026


Main Accused Arrested in Substandard Fertilizer Supply Case in Korea; Accused Sent to Jail on

सिटी कोतवाली की फ़ोटो।

विस्तार

कोरिया जिले में अमानक खाद की आपूर्ति के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनीष त्रिपाठी (44) को मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामला वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में खाद की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों से जुड़ा है। जांच में छिंदडांड़ स्थित शासकीय गोदाम से चिरमिरी समिति को भेजी गई खाद की 600 बोरियां अमानक पाई गई थीं। प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलोग्राम था। खाद की कुल कीमत 7 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

जांच में एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि एवं सेल्स मैनेजर मनीष त्रिपाठी की भूमिका सामने आई। इस मामले में बैकुंठपुर थाने में अपराध क्रमांक 401/2025 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

ये भी पढ़ें- दुर्ग: अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला डिपोर्ट, फर्जी दस्तावेज की जांच शुरू

जिला पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। निरीक्षक दिनेश कुमार चंद्रा एवं निरीक्षक अमोल खलखो के नेतृत्व में टीम ने मध्य प्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लवांग सिंह और आरक्षक रोशन इक्का भी शामिल रहे।

सिटी कोतवाली व आरोपी की फ़ोटो।

 आरोपी की फ़ोटो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X