Mohali News:नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के दाखिले के लिए परीक्षा 28 नवंबर को – Entrance Exam For Class 6 Admission In Navodaya Vidyalaya To Be Held On November 28
आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी चयन परीक्षा, वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालय के प्रिंसिपल इंचार्ज राजिंदर कुमार ने बताया कि परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थी navodaya.gov.in पर पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लाने और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की।
