शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:मांगों को लेकर अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन – Teachers From Grant-aided Colleges Staged A Protest Over Their Demands
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:मांगों को लेकर अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन – Teachers From Grant-aided Colleges Staged A Protest Over Their Demands

November 6, 2026


पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। फुपुक्टा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को सौंपा।

प्रदर्शन में पीबीपीजी कॉलेज, एमडीपीजी कॉलेज, पीजी कॉलेज पट्टी, राजेश्वर सेवाश्रम महाविद्यालय ढिढुई, एमएमपीजी कॉलेज, बजरंग पीजी कॉलेज कुंडा और हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज के शिक्षक शामिल हुए।

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने और नोशनल इंक्रीमेंट समेत 11 मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। उनका कहना था कि शासन लगातार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है। इससे शिक्षक वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो लखनऊ में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महाविद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. अखिलेश सरोज, डॉ. प्रणव ओझा, प्रो. माया शंकर, डॉ. केके सिंह, डॉ. अखिलेश मोदनवाल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X