घर के अंदर महिला की संदिग्ध मौत:सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका से सनसनी – Suspicious Death Of Woman In Jamnimuda Village, Injury Marks On Head, Murder Suspected, Police Probe On

घर के अंदर महिला की संदिग्ध मौत
November 6, 2026

घर के अंदर महिला की संदिग्ध मौत
कोरबा जिले के वनांचल ग्राम जमनीमुड़ा में एक महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतिका अगहन कुंवर चौहान का शव उसके ही घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
यह घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमनीमुड़ा की है। अगहन कुंवर चौहान अपने पति सहदेव राम चौहान के साथ रहती थी। बुधवार की रात दोनों घर में ही थे। शुक्रवार सुबह सहदेव की नींद खुली तो उसने अपनी पत्नी को मृत पाया। उसके सिर से खून बह रहा था। सहदेव ने तुरंत गांव वालों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस जांच और साक्ष्य
मामले की सूचना पाली पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मनीष कौशिक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतिका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे आशंका है कि ईंट या किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। मौके पर पड़े ईंट के टुकड़ों को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त किया है।
डॉग स्क्वायड और कार्रवाई
मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घटना के बाद घर में लोगों की लगातार आवाजाही के कारण डॉग स्क्वायड को कोई खास सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मनीष कौशिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
November 13, 2026
हत्या कराने वाली मां और सुपारी किलर को उम्रकैद विस्तार कोरबा जिले के कटघोरा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मधु तिवारी ने एक हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। इसमें पति की हत्या कराने वाली पत्नी और सुपारी किलर को आजीवन कारावास की सजा मिली है। दीपका थाना क्षेत्र के ऊर्जा नगर में हुई […]
November 13, 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम फिलहाल आगे की कार्रवाई में […]
November 13, 2026
आरोपी गिरफ्तार विस्तार कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसे जबरन बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस […]
