शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:परिक्रमा मार्ग पर गीला नारियल, अगरबत्ती व कपूर की बिक्री पर रोक – Ban On The Sale Of Fresh Coconuts, Incense Sticks, And Camphor Along The Circumambulation (parikrama) Path

November 6, 2026


= सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम ने जारी किया आदेश

चित्रकूट। अमावस्या मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अग्नि सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छह से 10 नवंबर तक कामदगिरि परिक्रमा मार्ग व अन्य धार्मिक स्थलों पर गीले नारियल, अगरबत्ती, धूप व कपूर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

उन्होंने बताया कि मेले में देश के विभिन्न राज्यों से अच्छी संख्या में श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने की संभावना है। ऐसे में परिक्रमा मार्ग व धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के साथ अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। प्रतिबंधित अवधि में यदि कोई व्यापारी या व्यक्ति इन सामग्रियों की बिक्री करते मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X