शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अटल पेंशन योजना:कौन है पात्र और कितने रुपये मिलते हैं हर महीने? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में – Atal Pension Yojana: Who Is Eligible And How Much Monthly Pension Can You Get
यूटिलिटी

अटल पेंशन योजना:कौन है पात्र और कितने रुपये मिलते हैं हर महीने? यहां जानें सबकुछ आसान शब्दों में – Atal Pension Yojana: Who Is Eligible And How Much Monthly Pension Can You Get

October 29, 2026


Atal Pension Yojana Eligibility And Benefits In Hindi: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए नौकरी या कारोबार के साथ समय रहते पेंशन की योजना बनाना भी जरूरी हो जाता है। जैसे- आप अटल पेंशन योजना से जुड़कर ऐसा कर सकते हैं।

दरअसल, भारत सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है जिसमें पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन देना का लाभ है। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है और किसे कितनी पेंशन महीने मिल सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

Atal Pension Yojana: Who Is Eligible and How Much Monthly Pension Can You Get

अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
– फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से?

  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जिन लोगों के पास बैंक खाता है
  • जिन लोगों का आधार बैंक खाते से लिंक है
Atal Pension Yojana: Who Is Eligible and How Much Monthly Pension Can You Get

अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
– फोटो : Adobe Stock

हर महीने कितने रुपये की पेंशन मिलती है?

  • अटल पेंशन योजना में पेंशन की पांच कैटेगरी होती हैं
  • इनमें 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5,000 रुपये का पेंशन प्लान शामिल है
  • आप इसमें से जो भी पेंशन प्लान चुनते हैं, आपको 60 साल की उम्र के बाद वो पेंशन हर महीने मिलती है
Atal Pension Yojana: Who Is Eligible and How Much Monthly Pension Can You Get

अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
– फोटो : Adobe Stock

पेंशन के लिए कितना करना होगा निवेश?

  • पहले तो ये जान लें कि आपको पेंशन का लाभ लेने के लिए हर महीने छोटा-छोटा निवेश करना होता है
  • आपको योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • इसके बाद ही आपको पेंशन का लाभ हर महीने मिलता है
Atal Pension Yojana: Who Is Eligible and How Much Monthly Pension Can You Get

अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है?
– फोटो : Adobe Stock

  • आपने जो पेंशन प्लान चुना है उसके और आपकी उम्र के हिसाब से आपके हर महीने का प्रीमयिम तय होता है
  • इसे ऐसे समझिए कि अगर 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये मासिक पेंशन चाहिए, तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करने होते है
  • वहीं, 30 साल की उम्र में योजना से जुड़ने वाला व्यक्ति अगर 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X