शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन:बसों की जांच में 8 के चालान, कागजात अधूरे मिलने पर एक बस खड़ी कराई – Major Crackdown By Traffic Police In Omkareshwar: 8 Buses Fined During Inspection.
खरगोन

ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन:बसों की जांच में 8 के चालान, कागजात अधूरे मिलने पर एक बस खड़ी कराई – Major Crackdown By Traffic Police In Omkareshwar: 8 Buses Fined During Inspection.

November 6, 2026


Major crackdown by traffic police in Omkareshwar: 8 buses fined during inspection.

ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस की कार्रवाई

विस्तार

पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार वाहनों की जांच कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को नए बस स्टैंड पर बसों की जांच का अभियान चलाया गया।

यातायात निरीक्षक धर्म सिंह जामोद के नेतृत्व में एएसआई रामलाल सेलवाने, प्रधान आरक्षक तुकाराम मीणा और प्रधान आरक्षक प्रकाश चौहान सहित पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर बसों के दस्तावेज, वाहन संबंधी कागजात और चालकों की वर्दी की जांच की।

जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बिना वर्दी वाहन चलाने वाले चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया। अभियान के दौरान आठ बसों के चालान कर कुल 4,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

पढे़ं:  गड़बड़ी पर पूर्व CS के करीबी को भी नहीं छोड़ा; क्या ईमानदारी की कीमत चुका रहीं IAS नेहा मारव्या?

वहीं, एक बस के आवश्यक कागजात पूरे नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस ने बस संचालकों और चालकों को वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने, निर्धारित वर्दी में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

पुलिस के अनुसार ओंकारेश्वर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में बस स्टैंड समेत प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना जरूरी है। इसी के चलते सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन वाहनों की जांच की जा रही है। यातायात पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X