Bahraich News:मतगणना में हुई धांधली, निरस्त करें चुनाव – Rigging In The Vote Count Cancel The Election

कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
November 6, 2026

कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया है। संगठन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान कराने की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष तारिक रजा खान और जिला मंत्री चंद्रभान वर्मा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 27 अक्तूबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई मतगणना के दौरान कई अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि एक प्रत्याशी के विवादित मतपत्रों को अवैध घोषित किया गया, जबकि दूसरे प्रत्याशी के समान मतपत्रों को वैध माना गया। मऊ के एक बूथ पर मतपत्र लेखा से 62 वोट अधिक मिलने और कुछ मतपेटियों की सील में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया गया है।
ज्ञापन में चौथे चक्र की मतगणना के दौरान मतपत्रों के वरीयता क्रम में बदलाव, मतगणना अभिकर्ताओं से दुर्व्यवहार और सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। शिक्षक संघ ने मतगणना और स्ट्रांग रूम की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने और संदिग्ध मतपत्रों की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर चुनाव निरस्त कर दोबारा मतदान कराया जाए।
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 13 Nov 2026 12:29 AM IST 1- खेलकूद सुबह 10:00 बजे। केडीसी मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। यह जानकारी आयोजक गोविंद ने दी। शाम 04:00 बजे। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच होगा। यह जानकारी कोच मो. आरिफ ने दी। शाम 04:00 बजे। इंदिरा […]
November 13, 2026
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच एक अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद कड़ा मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस मुकाबले […]
November 13, 2026
रिसिया। विशुनापुर गांव में बुधवार शाम मुखबिरी के शक में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रिसिया सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिवाली पर गांव के बाहर […]
