शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:प्रतियोगिता में 3 छात्राओं ने जीते कांस्य पदक – 3 Girl Students Won Bronze Medals In The Competition
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:प्रतियोगिता में 3 छात्राओं ने जीते कांस्य पदक – 3 Girl Students Won Bronze Medals In The Competition

November 6, 2026


3 girl students won bronze medals in the competition

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता——तृप्ति यादव। स्रोत- प्रशिक्षक

सुल्तानपुर में प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में रामकरन इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में महक ने 49 किलोग्राम, तृप्ति यादव ने 40 किलोग्राम और रिया सेन ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ी खेल अध्यापक एवं कुश्ती प्रशिक्षक राम आशीष यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार सहित जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर पूर्व एमएलसी डॉ. विजय यादव, कॉलेज के प्रबंधक जय सिंह पप्पू, अजय यादव, प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, काशी सिंह यादव, डॉ. रुद्रपाल यादव आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता------तृप्ति यादव। स्रोत- प्रशिक्षक

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता——तृप्ति यादव। स्रोत- प्रशिक्षक

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता------तृप्ति यादव। स्रोत- प्रशिक्षक

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता——तृप्ति यादव। स्रोत- प्रशिक्षक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X