शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा:दशहरा कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी, अंधेरे का फायदा उठाकर युवक की गर्दन पर हमला – Youth Stabbed During Dussehra Cultural Event In Satrenga, Suffered Serious Neck Injury, Referred To Sims Bilas
कोरबा

कोरबा:दशहरा कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी, अंधेरे का फायदा उठाकर युवक की गर्दन पर हमला – Youth Stabbed During Dussehra Cultural Event In Satrenga, Suffered Serious Neck Injury, Referred To Sims Bilas

November 6, 2026


Youth stabbed during Dussehra cultural event in Satrenga, suffered serious neck injury, referred to SIMS Bilas

दशहरा कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला,गर्दन पर गंभीर चोट,सिम्स रेफर

विस्तार

कोरबा जिले में दशहरा उत्सव के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा के खैरभवना गांव में रावण दहन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात खैरभवना में दशहरा कार्यक्रम का आयोजन था। रावण दहन के बाद गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। सतरेंगा निवासी राकेश कंवर अपने भाई राजू कंवर के साथ कार्यक्रम देखने गया था। रात करीब 2 बजे अचानक कार्यक्रम के दौरान लाइट गोल हो गई। राकेश स्टेज के पीछे अंधेरे में गया था, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया।

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कार्यक्रम स्थल पर लेमरू थाना पुलिस की तैनाती थी। एक आरक्षक की नजर घायल पर पड़ी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू लेकर गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां से डॉक्टरों ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सतरेंगा में रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। युवक के गर्दन पर हमला किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X