शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Siddharthnagar News:डीएम ने बीपैक्स समिति का किया निरीक्षण, निर्धारित दर पर खाद देने के निर्देश – Siddharthnagar News: Dm Inspects Pacs Committee; Issues Directives To Provide Fertilizers At Prescribed Rates
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:डीएम ने बीपैक्स समिति का किया निरीक्षण, निर्धारित दर पर खाद देने के निर्देश – Siddharthnagar News: Dm Inspects Pacs Committee; Issues Directives To Provide Fertilizers At Prescribed Rates

November 6, 2026


Siddharthnagar News: DM inspects PACS committee; issues directives to provide fertilizers at prescribed rates

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति नौगढ़ का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत विज

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को नौगढ़ ब्लॉक स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बीपैक्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण और स्टॉक रजिस्टर की जांच की तथा किसानों से खाद वितरण के संबंध में जानकारी ली।

डीएम ने गोदाम का निरीक्षण कर किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या अन्य शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने खाद से संबंधित समस्या या शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 7839882270, 8601421173 और 9454417530 पर संपर्क करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम, अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X