Faridabad News:दुष्कर्म के मामले में आरोपी अदालत से गैरहाजिर, भगोड़ा घोषित – Accused In Rape Case Absent From Court, Declared A Fugaccused In Rape Case Absent From Court, Declared A Fugitiveitive
फरीदाबाद। दुष्कर्म और अपहरण के मामले में सुनवाई के दौरान लगातार अदालत से गैरहाजिर रहने पर आरोपी अजय को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार यादव की फास्ट ट्रैक अदालत ने भगोड़ा व्यक्ति घोषित कर दिया। आरोपी के खिलाफ सूरजकुंड थाना पुलिस ने पांच नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
अदालत के आदेश के अनुसार, आरोपी अजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 और पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत आरोप तय किए गए थे। इसके अलावा इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 भी शामिल की गई थी। आरोपी की पेशी के लिए अदालत ने उद्घोषणा जारी की थी। इसके प्रकाशन के 30 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी वह पेश नहीं हुआ। अदालत में कई बार पुकार लगाने के बावजूद आरोपी के उपस्थित नहीं होने पर उसे भगोड़ा व्यक्ति घोषित किया गया। अदालत ने संबंधित थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उसकी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
