Shajapur News:प्रसव के बाद महिला के शरीर में छूटा आधा किलो का स्पंज, सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही – Half-kilogram Sponge Pack Was Left Inside The Pregnant Woman’s Body

शुजालपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार में बड़ी लापरवाही।
November 7, 2026

शुजालपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार में बड़ी लापरवाही।
शाजापुर के शुजालपुर में प्रसव के बाद महिला के शरीर में छूटा आधा किलो का स्पंज उसकी जान पर आफत बन गया। एक माह तक दर्द से तड़पती इस महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाने पर सरकारी अस्पताल में हुई लापरवाही की पोल खुली। दरअसल, शुजालपुर के सिविल हॉस्पिटल में महिला के प्रसव के दौरान यह गंभीर लापरवाही हुई।
ग्राम उगाह निवासी महिला को सामान्य प्रसव के दौरान लगाया गया करीब आधा किलो का स्पंज पैक जच्चा की योनि में ही छूट गया। इसके कारण महिला को लगातार दर्द, बदबू, इन्फेक्शन और पेशाब रुकने जैसी परेशानी होती रही। 7 अप्रैल को बच्चे को जन्म देने के दो सप्ताह बाद महिला अपनी तकलीफ बताने दोबारा सरकारी अस्पताल गई, लेकिन महिला चिकित्सक आभा जैन ने बिना जांच किए सामान्य दवाई देकर यह कहकर घर भेज दिया गया कि ऐसा होना सामान्य है।
स्पष्टीकरण मांगा गया
हालत बिगड़ने पर 10 मई को परिजन प्रसूता को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में शरीर के अंदर बाहरी वस्तु होने का पता चला। ऑपरेशन के दौरान महिला की योनि से आधा किलो का स्पंज निकाला गया, जो सात अप्रैल से शरीर में फंसा था। अब मामले की शिकायत के आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से मामला गरमा गया है। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर शारदा रामसरिया ने बताया मामले में सात नर्सिंग स्टाफ और महिला चिकित्सक डॉक्टर आभा जैन को सूचना पत्र देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा जांच दल गठित किया गया है।
ये भी पढ़ें- मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने तीन बार मारी टक्कर, तीन की मौत; थाना प्रभारी समेत 25 घायल
पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही
शुजालपुर के सिविल अस्पताल में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी इस तरह की कई मामले सामने आ चुके हैं। किन्तु लापरवाही करने वाले चिकित्सकों पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। जिसके चलते इस तरह प्रकरण कम नहीं रहे हैं और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा मरीजों की जान को भी खतरा बना हुआ है।

शुजालपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार में बड़ी लापरवाही
November 9, 2026
पुलिस ने तीसरा आऱोपी भी किया गिरफ्तार विस्तार शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी साकिब को गिरफ्तार किया है। आरोपी साकिब (26) पर पहले से पकड़े गए आरोपियों को एमडी ड्रग की आपूर्ति करने का गंभीर आरोप है। पुलिस इस मामले में आरोपी दानिश खान और […]
November 8, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
November 8, 2026
अपराध विस्तार मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया और लाठियों से हमला किया। घटना के दौरान गोली चलने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। झड़प में 26 लोग घायल […]
