शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हैवान बना पड़ोसी किरायेदार!:सिकंदराबाद में आठ साल की बच्ची का अपहरण, दरिंदगी के बाद बाद हत्या, यहां मिली लाशी – 8-year-old Girl Murdered In Bulandshahr’s Sikandrabad; Accused On The Run
बुलंदशहर

हैवान बना पड़ोसी किरायेदार!:सिकंदराबाद में आठ साल की बच्ची का अपहरण, दरिंदगी के बाद बाद हत्या, यहां मिली लाशी – 8-year-old Girl Murdered In Bulandshahr’s Sikandrabad; Accused On The Run

November 7, 2026


8-Year-Old Girl Murdered in Bulandshahr's Sikandrabad; Accused on the Run

बुलंदशहर में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र में एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव उसके घर से कुछ दूरी पर जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली है।

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बच्ची के पिता के साथ नौकरी करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ पीड़ित परिवार के साथ ही एक मकान में किराए पर रहता था। 

बच्ची के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X