शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कैटरीना कैफ:’बाउंस बैक…कहां से?’ अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात – Katrina Kaif Breaks Silence On Postpartum Body Shaming Motherhood And Her Return To Films
बॉलीवुड

कैटरीना कैफ:’बाउंस बैक…कहां से?’ अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात – Katrina Kaif Breaks Silence On Postpartum Body Shaming Motherhood And Her Return To Films

October 29, 2026


Katrina Kaif Breaks Silence On Postpartum Body Shaming Motherhood And Her Return To Films

कैटरीना कैफ
– फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

विस्तार

सितंबर में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के बाद कैटरीना को सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। अब अभिनेत्री ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। 

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर क्या बोलीं कैटरीना?

हाल ही में वोग को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मां बनने के अनुभव और निजी जिंदगी के बारे में बात की। मां बनने के एक साल से भी कम समय बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। साथ ही फिल्मों के कमबैक को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े किए थे।

इस पर कैटरीना ने ट्रोलर्स से ही सवाल करते हुए कहा, ‘बाउंस बैक…कहां से?’ वहीं ट्रोलिंग को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि वह लोगों की राय पर ध्यान देने के बजाय अपनी जिंदगी के इस खास दौर पर ध्यान देना चाहती हैं।

कैटरीना ने कहा, ‘हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां लोग बदलती हुई राय की हवाओं के साथ हमें इधर-उधर उड़ाना चाहते हैं।’

उन्होंने यह भी कहा कि सभी जानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला के शरीर में कई शारीरिक बदलाव होते हैं। इसके बावजूद अगर लोग महिलाओं को लेकर कठोर टिप्पणियां करना चाहते हैं, तो यह उनकी अपनी पसंद है, न कि जानकारी की कमी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X