कटनी:तेलंगाना पुलिस की कस्टडी से आरोपी फरार, कटनी जंक्शन पहुंचते ही हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा – Katni: Telangana Police Custody Accused Escapes By Slipping Hand Out Of Handcuffs At Katni Junction

जीआरपी थाना कटनी
November 7, 2026

जीआरपी थाना कटनी
कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात सुरक्षा चूक का बड़ा मामला सामने आया। दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से तेलंगाना पुलिस की कस्टडी में जा रहा एक आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी व आरपीएफ ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के नाचाराम थाना में दर्ज मामले में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी आशीष कुमार, संदीप महाजन, संदीप कुमार (30) पिता हरिचंद्र और शशि कुमार को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। तेलंगाना के थाना पसाय गौड़ा के एसआई कन्ने कोएम सतीश ने जीआरपी कटनी को बताया कि दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस जैसे ही कटनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5-6 पर पहुंची, तभी आरोपी संदीप कुमार ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर: चंडीगढ़ से आई शराब की 470 पेटियां, पुलिस ने बायपास पर पकड़े तस्कर, कीमत 50 लाख
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाश की लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल मरावी ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत पर कटनी जीआरपी ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्टेशन समेत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी ट्रेन से उतरकर कटनी स्टेशन के बाहर जाते दिखाई दे रहा है।
आरोपी की संभावित लोकेशन के आधार पर अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। आवश्यकता पड़ने पर बिहार सहित अन्य राज्यों में भी टीम भेजी जाएगी और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
November 12, 2026
11 माह की बच्ची के सिर से निकाला गया तार विस्तार कटनी जिले के बाकल गांव में सोफे से गिरकर खिलौने के लोहे के तार से गंभीर रूप से घायल 11 माह की बच्ची को डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन के बाद बचा लिया। बच्ची के माथे में लगभग दो इंच अंदर तक घुसे तार को […]
November 12, 2026
अपराध विस्तार कटनी के बरगवां में एलआईसी के पास स्थित किसना ज्वेलर्स के शोरूम से चोरों ने करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी चोरी कर ली। चोरी की इस बड़ी घटना का पता गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे चला। दुकान संचालक मोहन बजाज ने जब शोरूम का शटर खोला, तो अंदर […]
November 12, 2026
MP : किसना ज्वैलरी शोरूम में 10करोड़ की चोरी, शातिर बदमाशों ने हीरे और सोने के जेवरात किए पार; जाने मामला।
