शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balotra News:पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण आज, राजस्थान बनेगा देश का नया ऊर्जा हब, जानिए इसकी खास बातें – Pm Modi To Inaugurate Pachpadra Refinery Today Know The Key Highlights Of This Mega Project Balotra News
बालोतरा

Balotra News:पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण आज, राजस्थान बनेगा देश का नया ऊर्जा हब, जानिए इसकी खास बातें – Pm Modi To Inaugurate Pachpadra Refinery Today Know The Key Highlights Of This Mega Project Balotra News

November 7, 2026


PM Modi to inaugurate Pachpadra Refinery today know the key highlights of this mega project balotra news

पदपचरा रिफाइनरी

विस्तार

राजस्थान का बालोतरा जिला अब केवल अपने नमक उत्पादन, हस्तशिल्प और मरुस्थलीय पहचान तक सीमित नहीं रहेगा। पचपदरा की धरती अब देश के ऊर्जा क्षेत्र का नया केंद्र बनने जा रही है। वर्षों के इंतजार, हजारों करोड़ रुपये के निवेश और लंबे निर्माण कार्य के बाद तैयार हुआ देश का पहला ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स अब राष्ट्र को समर्पित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस ऐतिहासिक परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

यह परियोजना केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे भारत के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके शुरू होने से राजस्थान देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल उद्योग के प्रमुख राज्यों में शामिल हो जाएगा।

देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी

पचपदरा रिफाइनरी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह भारत का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जहां रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स दोनों एक साथ विकसित किए गए हैं। आमतौर पर देश में रिफाइनरियां केवल कच्चे तेल को शुद्ध कर पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन तैयार करती हैं, लेकिन पचपदरा परियोजना इससे कहीं आगे बढ़कर पेट्रोकेमिकल उत्पादों का भी बड़े स्तर पर निर्माण करेगी। यही कारण है कि इस परियोजना को केवल एक रिफाइनरी नहीं बल्कि एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल हब माना जा रहा है, जो कच्चे तेल से लेकर उच्च मूल्य वाले औद्योगिक उत्पादों तक की पूरी श्रृंखला तैयार करेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X