बिहार:तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौत; सड़क पर उतरे लोग – Bihar Accident News : Bus Ran Over Two Bike Riders Sh 56,one Death Other Injured

घटना के बाद जमा आक्रोषित लोगों की भीड़
November 7, 2026

घटना के बाद जमा आक्रोषित लोगों की भीड़
दरभंगा-बिरौल एसएच-56 पर तेज रफ्तार दरभंगा-केसरी बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर काफी देर तक हंगामा किया और बस में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर पहुंची बिरौल थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक सुपौल बाजार से दिवाली का सामान खरीदकर अपने घर महमुदा लौट रहे थे। इसी दौरान एसएच-56 पर सिसौनी मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान बस ने उनकी बाइक को रौंद दिया। मृतक की पहचान महमुदा गांव निवासी दिलीप यादव के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक दुर्गेश पंडित का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की और दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कंपनी की बसों के चालक अक्सर तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हैं। इस कारण लोग आए दिन हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीण कंपनी का लाइसेंस रद्द करने और लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
घटना के कारण करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर लगभग तीन-तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए छह थानों की पुलिस के साथ एसडीपीओ, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस-प्रशासन आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश में जुटा है।
ये भी पढ़ें- बिहार: दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इस संबंध में बिरौल अनुमंडल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि घटना के बाद बस को जब्त कर लिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
November 13, 2026
दरभंगा जिले के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव पहुंची। यहां डीसीएलआर अजय कुमार और अंचलाधिकारी आलोक कुमार की मौजूदगी में […]
November 12, 2026
बोरी में बंद मिला शव विस्तार मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजपुर गांव में बीते 2 नवंबर की रात हुई घटना के बाद अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। गुरुवार की देर शाम बलिराजगढ़ के पास से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने […]
November 11, 2026
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाया नदी में नाव डूबने से एक युवक लापता हो गया। हादसा बाजिदपुर पंचायत के बमौरा घाट के पास हुआ। नाव पर चार युवक सवार थे। अचानक नाव नदी में डूब गई। इस दौरान तीन युवक तैरकर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक […]
